राजकोट / भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; रोहित ने अपने 100वें मैच में 85 रन बनाए

खेल डेस्क. भारत ने तीन टी-20 की सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार को बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से बराबर की। पहले मैच में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट से जीती थी। तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 154 रन बना लिए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 85 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।



रोहित ने अपने 100वें टी-20 में करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंद की पारी में छह छक्के और छह चौके लगाए। अमिनुल की गेंद पर मिथुन ने उनका कैच लिया। शिखर धवन 31 रन बनाकर अमिनुल इस्लाम की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। दोनों ने 9.2 ओवर में ही 100 रन जोड़ लिए थे।


रोहित के करियर का दूसरा तेज अर्धशतक









































गेंदकिसके खिलाफमैदानसाल
22वेस्टइंडीजलाउडरहिल2016
23बांग्लादेशराजकोट2019
23श्रीलंकाइंदौर2017
28इंग्लैंडब्रिस्टल2018
28न्यूजीलैंडऑकलैंड2019

रोहित 100 टी-20 खेलने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी


रोहित से पहले सिर्फ भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ही 100 मैच खेलने वाली पहली भारतीय (पुरुष-महिला) हैं। रोहित के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 98, सुरेश रैना ने 78 और विराट कोहली ने 72 टी-20 खेले हैं। पुरुषों में सबसे ज्यादा 111 टी-20 पाकिस्तान के शोएब मलिक ने खेले हैं। रोहित 100 टी-20 खेलने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बने।


गेंद शेष रहते हुए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत









































सालगेंद शेषजीत का अंतरमैदान
2019268 विकेटराजकोट
201498 विकेटढाका
201886 विकेटकोलंबो
201678 विकेटढाका
201804 विकेटकोलंबो

  


युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए


इससे पहले बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नईम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चहर और खलील अहमद को एक-एक सफलता मिली।


लिटन-नईम ने अर्धशतकीय साझेदारी की


इससे पहले बांग्लादेश के लिटन दास 29 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने नईम के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। नईम को वॉशिंगटन सुंदर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। 


मुशफिकुर रहीम 4 रन ही बना सके


पिछले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने वाले मुशफिकुर रहीम इस मुकाबले में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। चहल की गेंद पर क्रुणाल ने उनका कैच लिया। सौम्य सरकार 30 रन बनाकर चहल की गेंद ऋषभ पंत के हाथों स्टंप हो गए। महमूदुल्लाह 30 रन बनाकर दीपक चहर की गेंद पर आउट हुए।आफिफ हुसैन 6 रन बनाकर आउट हो गए। खलील की गेंद पर रोहित ने उनका कैच लिया।


स्कोरकार्ड: बांग्लादेश




































































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
लिटन दास रनआउट (पंत)292140
मोहम्मद नईम कै. श्रेयस बो. सुंदर363150
सौम्य सरकार स्टंप पंत बो. चहल302021
मुशफिकुर रहीम कै. क्रुणाल बो. चहल4600
महमूदुल्लाह कै. शिवम बो. चाहर302140
आफिफ हुसैन कै. रोहित बो. खलील6800
मोसादेक हुसैन नाबाद7900
अमिनुल इस्माल नाबाद5510

रन: 153/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6.


विकेट पतन: 60/1, 83/2, 97/3, 103/4, 128/5, 142/6.


गेंदबाज: दीपक चाहर: 4-0-25-1, खलील अहमद: 4-0-44-1, वॉशिंगटन सुंदर: 4-0-25-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-28-2, शिवम दुबे: 2-0-12-0, क्रुणाल पंड्या: 2-0-17-0.


स्कोरकार्ड: भारत








































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
रोहित शर्मा कै. (सब.) मिथुन बो. अमिनुल854366
शिखर धवन बो. अमिनुल312740
लोकेश राहुल नाबाद81100
श्रेयस अय्यर नाबाद241331

रन: 154/2, ओवर: 15.4, एक्स्ट्रा: 6.


विकेट पतन: 118/1, 125/2.


गेंदबाजी: मुस्तफिजूर रहमान: 3.4-0-35-0, शफिउल इस्लाम: 2-0-23-0, अल-अमीन हुसैन: 4-0-32-0, अमिनुल इस्लाम: 4-0-29-2, आफिफ हुसैन: 1-0-13-0, मोसादेक हुसैन: 1-0-21-0.